India's No.#1 Hindi News Channel

अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने का एसडीएम ने दिया सख्त निर्देश

दुद्धी सोनभद्र अवैध अतिक्रमण धारियों पर उप जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया है l इस संदर्भ में अतिक्रमण वाले स्थानों पर स्वयं जाकर एसडीएम द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल दुर्गेश कुमार पांडेय को आवश्यक दिशा निर्देश दिया l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोड़ वाहनों की वेल्डिंग स्टेट की संपत्ति पर कब्जा कर करने, रेलवे स्टेशन रोड, कृषि विभाग दुद्धी आदि स्थानों पर जाकर एसडीएम ने अतिक्रमण की पड़ताल की l ज्ञात कराना हैं की स्टेट की संपत्ति पर रसूखदार लोग पट्टा प्रभाव में लेकर किराएदारी खुलेआम चलाकर लाखों रुपए की वार्षिक धन उगाही दुकानदारों से कर रहे l और तनहा भूमिहीन शिक्षित बेरोजगार युवा सड़कों के धूल फांकनें पर मजबूर हैं l एसडीएम के सख्त रवैया के कारण अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कभी भी बुलडोजर बाबा की एंट्री हो सकती है ऐसा कयास लगाया जा रहा है l

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.