India's No.#1 Hindi News Channel

बिहार विधानपरिषद की इस सीट पर उपचुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा, जानें पूरा शेड्यूल

पटना: राजद से पूर्व विधानपार्षद रहे सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद अब इस सीट पर दोबारा चुनाव होने जा रहा है। उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है। चुनाव आयोग के तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, 23 जनवरी 2025 को  बिहार विधानपरिषद की इस सीट पर मतदान करवाया जाएगा।

announcement of dates for by election on this seat of bihar legislative council

गौरतलब हो कि राजद नेता सुनील सिंह ने बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री की थी। इस मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई थी। मामले से जुड़े वीडियो की जांच में आरोप सही पाए गए थे। जिसके बाद सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। अब इस सीट पर दोबारा चुनाव होने जा रहे है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.