बेउर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी
आर्थिक अपराध इकाई ने शनिवार (4 जनवरी) की सुबह विधु कुमार के गांव स्थित पैतृक घर और जेल परिसर के पास स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा है.
)
आर्थिक अपराध इकाई ने शनिवार (4 जनवरी) की सुबह विधु कुमार के गांव स्थित पैतृक घर और जेल परिसर के पास स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा है.
प्रारंभिक जांच में विधु कुमार के पास आय से 146 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई है. तलाशी में ईओयू को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और निवेश के कागज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. हालांकि, इस मामले में अब तक आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. जेल के अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. इस कार्रवाई ने पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है.
Comments are closed.