India's No.#1 Hindi News Channel

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी हुए घायल

बेगूसराय: जिले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. वहीं, मारपीट की घटना सुनकर बीच बचाव करने के लिए पुलिस गई, तो पुलिस पर भी लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हुआ है. घटना बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव की है.

Bihar News: जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी हुए घायल

कई पुलिसकर्मी हुए घायल

वहीं, लोगों का कहना है कि महादलित परिवार इस जमीन पर बसे हुए थे. इस दौरान गांव के कुछ लोगों के द्वारा जबरन घर को हटाया जा रहा था, तभी यह बात विवाद बढ़ता ही चला गया और दोनों पक्ष से मारपीट होने लगा. वहीं, मारपीट की घटना सुनकर बकरी थाने की पुलिस बीच बचाव करने के लिए गई, तभी पुलिस टीम पर भी हमला हो गया. हालांकि इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी और बखरी डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है. वहीं, लोगों का कहना है कि महादलित परिवार इस जगह बरसों से बसा हुआ है. आज अपनी जमीन को ट्रैक्टर से जोत रहा था, तभी पुलिस आई और जमकर सभी लोगों को पीटना शुरू कर दिया. हालांकि घटनास्थल स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है. अब तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से पुलिस टीम पर भी हमला किया जा रहा है और घर धू धूकर जल रहा है. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.