India's No.#1 Hindi News Channel

अहमदाबाद में जीवन अस्त-व्यस्त, भारी बारिश से बाढ़ जैसे आसार, ट्रैफिक जाम

गुजरात में भारी बारिश हुई, खासकर अहमदाबाद में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. अहमदाबाद, खेड़ा और आणंद जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई. CM ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया.

Gujarat Heavy Rainfall in Ahmedabad Waterlogging IMD Rains Alert on July 28 गुजरात के अहमदाबाद में जीवन अस्त-व्यस्त, भारी बारिश से बाढ़ जैसे आसार, ट्रैफिक जाम

गुजरात के कई हिस्सों में रविवार (27 जुलाई) को भारी बारिश हुई, जिससे अहमदाबाद शहर में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई इलाकों में जलजमाव की वजह से यातायात प्रभावित हुआ. राज्य में भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्थिति का जायजा लिया और जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और स्थिति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया.

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक प्रभावित जिलों में अहमदाबाद, खेड़ा और आणंद शामिल हैं, जिनके कुछ हिस्सों में सुबह 6.00 बजे से रात 8.00 बजे तक 100 से 263 मिमी बारिश दर्ज की गई.

अहमदाबाद के कई इलाकों में बाढ़
आंकड़ों के मुताबिक, अहमदाबाद के दसक्रोई तालुका में सबसे अधिक 263 मिमी वर्षा दर्ज की गई. अहमदाबाद में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. रविवार को राज्य के 251 तालुकाओं में से 182 में बारिश हुई.

गुजरात के कई जिलों में मूसलाघार बारिश के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, अहमदाबाद और महिसागर जिलों में ‘अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश, तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा’ होने की संभावना है.

अभी तक कई इलाकों में हो चुकी है बारिश
आईएमडी ने मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. शनिवार को उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई, जबकि मेहसाणा, खेड़ा, पाटन, अरावली, साबरकांठा, वलसाड और गांधीनगर में भारी बारिश दर्ज की गई.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.