India's No.#1 Hindi News Channel

चाणक्यपुरी में थार गाड़ी ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से 2 किलोमीटर की दूरी पर रविवार (10 अगस्त) को एक थार गाड़ी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

Delhi Thar Car Crushed and Killed Man in Chanakyapuri Near Rashtrapati Bhawan ann  दिल्ली के चाणक्यपुरी में थार गाड़ी ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत, नींद में था ड्राइवर

दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना के पॉश इलाके में रविवार (10 अगस्त) सुबह बड़ा हादसा हुआ. राष्ट्रपति भवन से 2 किलोमीटर की दूरी पर थार गाड़ी ने एक शख्स को कुचल दिया. कार की चपेट में आए व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद सड़क पर घंटों तक लाश पड़ी रही.

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, थार गाड़ी ने 2 लोगों को टक्कर मारी थी, जिसमें से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ड्राइवर नशे की हालत में था? यह एक हादसा था या हत्या की सोची-समझी साजिश?

आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया गया

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.थार गाड़ी से शराब की बोतलें मिली हैं. फोरेंसिक टीम से पूरे वाहन की जांच कराई जा रही है.

चाणक्यपुरी थाना पुलिस के अनुसार, 11 मूर्ति के पास एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि थार का आगे का पहिया तक अलग हो गया.

ड्राइवर को आ गई थी झपकी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी थार ड्राइवर 26 साल का युवक है जिसको मौके से ही पकड़ लिया गया है. उसने अपने दोस्त की थार ली थी. पूछताछ में उसने बताया है कि उसकी आंख लग गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया. हालांकि, पुलिस जांच कर रही है कि उसने शराब पी रखी थी या नहीं.

10 दिन पहले कटा था चालान

आरोपी ड्राइवर की गाड़ी का बीते एक अगस्त को ओवर स्पीडिंग के चलते चालान भी कटा हुआ था. गाड़ी की जांच में पुलिस ने पाया कि गाड़ी पर 2 हजार रुपये का चालान है, जिसे अभी भरा नहीं गया है.

मामले में आगे की कार्रवाई जारी है

बता दें, सफेद रंग की थार में केवल चालक मौजूद था और वाहन का रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का होने की जानकारी मिली है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है, पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ गवाहों के बयान दर्ज कर रही है और घटना के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है.

ऐसा ही हादसा कुछ समय पहले जोधपुर में देखा गया था. जोधपुर शहर के बालसमंद क्षेत्र स्थित रोयल्टी नाका चौराहे पर, बुधवार (6 अगस्त) को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने 2 महिलाओं को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में, एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.