बाढ़ पीड़ितों में राहत राशि का जल्द हो वितरण… CM नीतीश ने अधिकारियों को दिये निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत राशि का वितरण जल्द से जल्द करायें. बाढ़ के दौरान हुई फसल क्षति को लेकर किसानों के बीच राशि का भुगतान कराना सुनिश्चित करें. पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग बाढ़ से टूटी सड़कों की मरम्मत का काम सुनिश्चित करे ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो.![बाढ़ पीड़ितों में राहत राशि का जल्द हो वितरण...समीक्षा बैठक में CM नीतीश ने अधिकारियों को दिये निर्देश बाढ़ पीड़ितों में राहत राशि का जल्द हो वितरण...समीक्षा बैठक में CM नीतीश ने अधिकारियों को दिये निर्देश]()
बिहार के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं. राज्य के कटिहार, बगहा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, दानापुर में बाढ़ का कहर देखा जा रहा है. प्रदेश में करीब 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राहत एवं बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किये जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी ली. बैठक में विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की ताजा स्थिति से अवगत कराया. नदियों के जलस्तर के संबंध में जानकारी दी.

Comments are closed.