शराब तस्करों की दबंगई! होमगार्ड जवान पर हमला, हुई मौत
बिहार के गोपालगंज में शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने विश्वास जाहिर किया है कि वो आरोपियों को जल्द पकड़ लेगी.![शराब तस्करों की दबंगई! UP से बड़ी खेप ले जा रहे थे बिहार... छापेमारी करने पहुंची टीम पर कर दिया हमला; होमगार्ड के जवान की मौत शराब तस्करों की दबंगई! UP से बड़ी खेप ले जा रहे थे बिहार... छापेमारी करने पहुंची टीम पर कर दिया हमला; होमगार्ड के जवान की मौत]()
बिहार में कहने को तो शराबबंदी लागू है, लेकिन राज्य में शराब तस्करों का हौसला बहुत बढ़ा हुआ है. शनिवार को तड़के उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने हमला बोल दिया. शराब तस्करों के इस हमले में होमगार्ड के एक जवान सिर पर चोट लग गई और उनकी मौत हो गई. मृतक होमगार्ड के जवान की पहचान अभिषेक कुमार शर्मा के रूप में हुई है. एक अन्य जवान इस हमले में जख्मी हो गया.
ये पूरी घटना राज्य के गोपालगंज जिले के विसम्भरपुर थाना क्षेत्र में सिपाया इंजीनियरिंग कॉलेज के पास की बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार तड़के लगभग 4 बजकर 30 मिनट पर उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से एक बड़ी शराब खेप आ रही है. सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम बलथरी चेक पोस्ट से छापेमारी के लिए निकली.

Comments are closed.