मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों का हमला, जान बचाकर पैदल भागना पड़ा
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधानसभा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ़ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक सिपाही घायल हुआ है. पिछले दिनों पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की हुई मौत हुई थी,जिसमें इस गांव के भी लोग थे.![बिहार के मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों का हमला, जान बचाकर पैदल भागना पड़ा बिहार के मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों का हमला, जान बचाकर पैदल भागना पड़ा]()
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधानसभा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ़ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक सिपाही घायल हुआ है. जबकि मंत्री को पैदल भागना पड़ा है. इसके बाद भी ग्रामीणों ने उनका पीछा किया. हालांकि वो वहां से निकलने में कामयाब हो गए.
पिछले दिनों पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की हुई मौत हुई थी, जिसमें इस गांव के भी लोग थे. मंत्री श्रवण कुमार पीड़ित परिवार से आज सुबह मिलने हिलसा के मलावां गांव गए थे तभी उनपर नाराज़ ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. जिससे किसी तरह वहां से उन सभी को जान बचाकर भागना पड़ा है. फ़िलहाल घायल सिपाही का इलाज हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है.

Comments are closed.