India's No.#1 Hindi News Channel

‘सिग्मा गैंग’ का सरगना रंजन पाठक, बिहार चुनाव में ऐसा क्या करने वाला था? पुलिस ने दिल्ली में किया खात्मा

बिहार में एक गैंग सिग्मा एंड कंपनी ने आतंक मचा दिया था। इस गैंग का सरगना रंजन पाठक ताबड़तोड़ हत्या की वारदात को अंजाम देकर एक तरह से पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था।

ranjan pathak- India TV Hindi

दिल्ली के रोहिणी में पुलिस ने एक बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया है जिसमें बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर कर दिए गए हैं। इस एनकाउंटर में गैंग के सरगना रंजन पाठक के अलावा अमन ठाकुर, बिमलेश महतो और मनीष पाठक को भी मारा गया है। अमन ठाकुर को छोड़कर तीन गैंगस्टर बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले थे जबकि अमन ठाकुर दिल्ली के करावल नगर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि ये चारों बिहार में चुनाव से पहले किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे लेकिन उससे पहले दिल्ली और बिहार पुलिस की टीम ने इनका एनकाउंटर कर दिया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.