पति से नाराज पत्नी ने मचाया तांडव, एक-एक करके कार के सभी शीशे तोड़े
यूपी के बिजनौर में एक पत्नी ने मैकेनिक के यहां खड़ी अपने पति की कार में जमकर तोड़फोड़ की। पत्नी ने पति की कार के सारे शीशे तोड़ डाले। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
यूपी के बिजनौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति की कार के शीशे तोड़ डाले। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पत्नी अपने पति की कार के शीशे तोड़ते हुए दिख रही है। दरअसल ये कार मैकेनिक के यहां खड़ी थी, जहां पहुंची पत्नी ने कार के शीशे तोड़ दिए।
क्या है पूरा मामला?
मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव रम्मनवाला का है। यहां एक गुस्साई पत्नी ने मैकेनिक के यहां खड़ी पति की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पति द्वारा खर्च के लिए रुपए न देने पर पत्नी आगबबूला हो गई थी। इस वजह से उसने ये कदम उठाया। इस मामले में मैकेनिक ने थाने में तहरीर देकर ग्राहक की पत्नी पर आरोप लगाया है। मैकेनिक ने महिला द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का वीडियो भी बनाया है।
दरअसल पति की कार ठीक होने के लिए एक मैकेनिक के यहां आई थी। लेकिन वहां पहुंची पत्नी ने एक-एक करके कार के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए और खूब हंगामा काटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि मैकेनिक के यहां खड़ी कार तोड़ने की क्या जरूरत थी? घर के मामले को घर के अंदर ही सुलझाया जाना चाहिए था।
इस घटना को लेकर अभी तक पुलिस का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन लोगों का कहना है कि सड़क पर इस तरह से हंगामा करने पर पत्नी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया तो पत्नी इसी तरह की घटना को फिर अंजाम दे सकती है। अगर कोई महिला अपने पति से गुस्सा है तो उसे मामले का निपटारा घर पर करना चाहिए या पुलिस स्टेशन में। इस तरह सड़क पर बवाल काटने से अन्य लोग प्रभावित होते हैं।
Comments are closed.