India's No.#1 Hindi News Channel

वाराणसी से 2 हाईस्पीड कॉरिडोर, मथुरा में नए घरों के लिए ₹850 करोड़ की योजना, यूपी-बिहार के लिए इस बार बजट में क्या रहा खास?

इस बजट में नदियों के जरिए माल की ढुलाई और हाई स्पीड कॉरिडोर पर जोर दिया गया है। यूपी और बिहार को इन योजनाओं का फायदा मिलेगा। दोनों राज्यों में शिप रिपेयरिंग सेंटर भी बनाए जाएंगे।

UP Budget 2025 Yogi Government Announced Mathura Vrindavan Corridor  Vidhyanchal Parikrama Path UP Budget: मथुरा से वृंदावन तक कॉरिडोर,  विंध्याचल में परिक्रमा पथ, योगी के बजट में भक्तों के लिए गुड न्यूज,  Uttar-pradesh Hindi News - Hindustanकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 पेश कर दिया है। इस दौरान यूपी और बिहार के लोगों के लिए भी कई योजनाएं पेश की गई हैं। दोनों राज्यों में हाई स्पीड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दिल्ली और सिलीगुड़ी के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में कुल 1500 किलोमीटर में हाई स्पीड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। सिलीगुड़ी कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा बिहार से गुजरेगा। इसका फायदा बिहार के लोगों को भी होगा। 

इसके साथ ही सरकार ने नदियों के जरिए माल ढुलाई पर जोर दिया है। गंगा और यमुना नदी के जरिए माल ढुलाई होगी। इससे दोनों राज्यों के लोगों को फायदा होगा। यूपी के वाराणसी और बिहार के पटना में शिप रिपेयरिंग सेंटर भी बनाए जाएंगे।

मथुरा के लोगों को मिलेगा फायदा

मथुरा में स्थानीय विकास प्राधिकरण ने हाल ही में 2026-27 के लिए 2082.84 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट मंजूर किया है, जिसमें आवासीय योजनाओं और बुनियादी ढांचे पर भारी खर्च का प्रस्ताव है। बजट की मुख्य विशेषताएं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के बजट में 850 करोड़ रुपये नई आवासीय योजनाओं के लिए जमीन खरीदने पर खर्च होंगे। खासकर रहीमपुर, छाता, गोवर्धन और बरसाना क्षेत्रों में। कुल व्यय 2053.57 करोड़ रुपये निर्धारित है, जिसमें शहरी विकास और अवस्थापना पर फोकस है। संभावित प्रभाव यह बजट स्थानीय लोगों को घर निर्माण और रोजगार के अवसर दे सकता है, साथ ही बांके बिहारी मंदिर गलियारा विस्थापितों के पुनर्वास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे मथुरा वृन्दावन में पर्यटक क़ो बढ़ावा मिलेंगा जिससे लोगो को रोजगार मिल सकेगा, महिलाओ पर बुजुर्गो का खासा ध्यान रखा गया है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.