एनटीपीसी विंध्याचल को प्रतिष्ठित कलिंगा एनर्जी एक्सीलेंस नेशनल अवार्ड से किया गया सम्मानित
एनटीपीसी विंध्याचल को प्रतिष्ठित कलिंगा एनर्जी एक्सीलेंस नेशनल अवार्ड से किया गया सम्मानित
एनटीपीसी विंध्याचल को ऊर्जा उत्पादन, सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) तथा उत्कृष्ट परिचालन प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए मूल्यांकन वर्ष 2025 हेतु प्रतिष्ठित कलिंगा एनर्जी एक्सीलेंस नेशनल अवार्ड के फाइव स्टार श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 11वें राष्ट्रीय पर्यावरण, ऊर्जा एवं जलवायु परिवर्तन सम्मेलन-2026 के दौरान भुवनेश्वर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से श्री राजीव कुमार, अपर महाप्रबंधक (ई ई एम जी) ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
यह पुरस्कार इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी एंड एनवायरमेंट मैनेजमेंट सर्विसेज की विशेषज्ञ निर्णायक समिति द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान एनटीपीसी विंध्याचल की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, उच्च परिचालन मानकों, पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता तथा ऊर्जा क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। इस उपलब्धि पर परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। यह सम्मान न केवल एनटीपीसी विंध्याचल की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को दर्शाता है, बल्कि भारतीय विद्युत क्षेत्र में उसकी अग्रणी एवं अनुकरणीय भूमिका को भी और अधिक सुदृढ़ करता है।
Comments are closed.