मा0 योगी सरकार ने भ्रष्ट एवं फर्जी लोगों का स्थान नहीं :- उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश रामनरेश पासवान
मा0 योगी सरकार ने भ्रष्ट एवं फर्जी लोगों का स्थान नहीं-मा0 उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश श्री रामनरेश पासवान
प्रमुख सचिव, समाज कल्याण श्री हिमांशु कुमार ने पूर्व विधायक दुद्धी श्रीमती रूबी प्रसाद का जाति प्रमाण-पत्र किया निरस्त- मा0 उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश श्री रामनरेश पासवान
01-सोनभद्र/दिनांक 18 मई, 2022
प्रदेश के मा0 उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग श्री रामनरेश पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मा0 योगी सरकार में भ्रष्ट एवं फर्जी लोगों का स्थान नहीं है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति हित में फर्जी जाति प्रमाण-पत्र बनवाकर पूर्व में विधायक बनी श्रीमती रूबी प्रसाद का अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र प्रमुख सचिव समाज कल्याण श्री हिमांशु कुमार ने निरस्त कर दिया है। पूर्व विधायक श्रीमती रूबी प्रसाद का जाति प्रमाण-पत्र फर्जी होने की शिकायत श्री रामनरेश पासवान ने की थी। श्री रामनरेश पासवान के शिकायत पर सभी तथ्यों की जॉच कराने के बाद पूर्व विधायक श्रीमती रूबी प्रसाद का जाति प्रमाण-पत्र प्रमुख सचिव समाज कल्याण श्री हिमांशु कुमार अध्यक्ष राज्य स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ ने 17 मई, 2022 को पूर्व विधायक श्रीमती रूबी प्रसाद पत्नी श्री योगेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम-म्योरपुर तहसील दुद्धी के पक्ष में जारी जाति प्रमाण-पत्र संख्या-1798 दिनांक 27.12.2007 एवं प्रमाण-पत्र संख्या-703164004368 दिनांक 21.10.2016 को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धितों को निर्देश दिये हैं।
जिला सूचना कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित। —————————–
नोट:- उक्त प्रकरण से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी के मो0 नं0-9415967893 व मा0 उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग श्री रामनरेश पासवान मो0 नं0-9415206233 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।