India's No.#1 Hindi News Channel

पूर्णिया में पत्रकार की संदिग्ध हालात में मौत, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

अखबार के फोटो जर्नलिस्ट नीलांबर यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
बिहार में पत्रकार की हत्या

बिहार के पूर्णिया जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां अखबार के फोटो जर्नलिस्ट नीलांबर यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक पत्रकार हिंदुस्तान अखबार के लिए काम करता था। परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर लगाया है। यह घटना मरंगा थाना क्षेत्र के वार्ड 7 में देर रात डेढ़ बजे घटी।

पड़ोसी पर हत्या का आरोप

परिजनों का कहना है कि पड़ोसी निशु यादव उर्फ निशांत यादव और उनकी पत्नी भवानी कुमारी के बीच झगड़ा हो रहा था। निशांत यादव के पिता नीरज यादव झगड़े को सुलझाने के लिए नीलांबर को बुलाने के लिए घर आए। इसके बाद नीलांबर विवाद सुलझाने के लिए उनके साथ चले गए। लेकिन कुछ ही देर बाद जानकारी मिली कि वो घायल हालत में बेसुध पड़े हैं और उनके सिर के पीछे गहरी चोट लगी है। इसके कुछ देर बाद ही नीलांबर की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी निशु यादव, उनकी पत्नी भवानी कुमारी, बहनें रिचा कुमारी और स्वाति कुमारी समेत अन्य परिजन दीवार फांदकर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी प्रमोद यादव को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.