India's No.#1 Hindi News Channel

शिक्षा अधिकारी के घर पर विजिलेंस की छापेमारी, करोड़ों का कैश बरामद

बिहार के बेतिया में एक शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के घर पर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की, जिसमें करोड़ों रुपए का कैश बरामद हुआ है। रजनीकांत प्रवीण पिछले तीन सालों से बेतिया में जिला शिक्षा अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे। यह छापेमारी शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार मोहल्ले में उनके किराए के घर पर की गई।

deo rajnikant praveen home raid and cash found counting by machines

जब विजिलेंस टीम घर पहुंची, तो उनकी होश उड़ गए क्योंकि अधिकारी के घर के दो बेडरूम में नोटों का ढेर छिपा हुआ था। इतनी बड़ी मात्रा में नोट देखकर टीम को गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। इस छापेमारी के बाद से जिला शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

विजिलेंस टीम कर रही है पूछताछ

मिली जानकारी के अनुसार, विजिलेंस की टीम पटना से बेतिया पहुंची थी और अवैध संपत्ति अर्जित किए जाने की शिकायत मिलने के बाद यह छापेमारी की गई। इस दौरान करोड़ों की नकदी, सोने-चांदी की जूलरी और कुछ संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। रजनीकांत प्रवीण से इस समय पूछताछ जारी है।

अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी जारी

शिक्षा अधिकारी के घर हुई इस छापेमारी के बाद राज्य भर में सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी के दौरान केवल किराए के घर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि रजनीकांत प्रवीण के कई अन्य ठिकानों पर भी रेड की गई है। फिलहाल विजिलेंस टीम की छापेमारी दोपहर 3 बजे तक जारी थी और अभी तक बरामद संपत्ति की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.