India's No.#1 Hindi News Channel

बलिया बांसडीह पुलिस ने 1स्विफ्ट डिजायर कार में अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बलिया पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित अभियुक्तगण की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) महोदय श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री प्रभात कुमार के कुशल नेतृत्व में बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता ।

                                              उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 10.07.2025 को उ0नि0 आदित्य कुमार मय टीम द्वारा खरौनी मोड़ के पास खड़ी संदिग्ध स्वीफ्ट डिजायर कार से चेकिंग के दौरान किंगफिशर बीयर की 08 अदद पेटी, 8PM फ्रूटी की 02 अदद पेटी, रॉयल स्टेग की 04 अदद पेटी, ब्लेंडर प्राइड की 01 अदद पेटी बरामद किया गया तथा मौके से अभियुक्त रोहित सिंह पुत्र शिवजी सिंह निवासी विशुनपुरा थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर बरामद 01 अदद वाहन रजिस्ट्रेशन सं0 MH43AB1021( स्वीफ्ट डिजायर कार) को MV एक्ट के तहत सीज किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.