चंदन मिश्रा हत्याकांड का मास्टरमाइंड ‘बादशाह’ गिरफ्तार
बिहार में पटना का पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या का मुख संदिग्धप्र तौसीफ खान उर्फ बादशाह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक गेस्टहाउस से पकड़ लिया गया है. तौसीफ खान ने अपने बाल छोटे करवा लिए थे. जब उसे पकड़ा, गया तो वह बिल्कुल अलग दिख रहा था.![बिहार: पुलिस को दिया चकमा तो ANPR सिस्टम ने दिखाया कमाल, चंदन मिश्रा हत्याकांड का मास्टरमाइंड 'बादशाह' गिरफ्तार बिहार: पुलिस को दिया चकमा तो ANPR सिस्टम ने दिखाया कमाल, चंदन मिश्रा हत्याकांड का मास्टरमाइंड 'बादशाह' गिरफ्तार]()
बिहार में पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या कर दी गई दी गई थी. इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड तौसीफ खान उर्फ बादशाह को ANPR सिस्टम की सहायता से पुलिस पकड़ने में कामयाब हो गई है. तौसीफ खान ने ऑनलाइन पुलिस को चमका दिया था. पुलिस ने जब उसको पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया तो वो कोलकाता भाग गया. साथ ही उसने किया ऐसा कुछ किया, जिससे वो पुलिस की नजरों से बच सके. उसका प्लान करीब काम कर भी गया था, लेकिन एक गलती से वो कानून के पंजे में फंस गया.
तौसीफ खान उर्फ बादशाह ने अपना हुलिया बदलने के लिए ऑनलाइन सेवा का लाभ उठाकर अपने बाल कटवा लिए. हुलिया बदलने का उसका ये प्लान करीब-करीब काम कर गया था, लेकिन दो दिन बाद उसे कोलकाता के एक गेस्टहाउस से पकड़ लिया गया. कोलकाता पुलिस के एसीपी (एसटीएफ) सोलोमन वी नेसाकुमार ने बताया कि जब हमने उसे पकड़ा, तो वह बिल्कुल अलग दिख रहा था.

Comments are closed.