India's No.#1 Hindi News Channel

कोबरा सांप को लाठी से मारने वाले नाबालिग पर एक्शन

बलिया में कोबरा सांप का मारने के आरोप में वन विभाग ने नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है.

Ballia minor accused of killing snake sent to juvenile correction home बलिया: कोबरा सांप को लाठी से मारने वाले नाबालिग पर एक्शन, आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक नाबालिग द्वारा सांप को लाठी से मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की है. विभाग ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे नाबालिग को हिरासत में ले लिया हैं, जिसके बाद उसे बाल सुधार गृह में भेजा गया है.

वन विभाग के दारोगा उग्रसेन कुमार ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 17 अगस्त को तब सामने आया जब उभांव थाना क्षेत्र के मुजौना गांव निवासी 12 वर्षीय किशोर द्वारा सांप को मारने और उसका वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट करने की जानकारी मिली.

उन्होंने बताया कि इस मामले में वन विभाग के बिल्थरा रोड कार्यालय में नाबालिग के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा

वन विभाग की टीम ने आरोपी को सोमवार को हिरासत में लेकर बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया. जहां से उसे मऊ स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया. इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

बता दें कि ये घटना उभांव क्षेत्र के मुजौना गांव की बताई जा रही है. जहां रविवार को एक किशोर ने झाड़ी निकलकर भाग रहे कोबरा सांप को लाठी से पीट-पीटकर मार दिया था. इस घटना का वीडियो भी बनाया गया जिसे उसे सोशल मीडिया साइट पर अपलोड कर दिया था. जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वन विभाग ने वायरल वीडियो के आधार पर ये कार्रवाई की है. विभाग का कहना है कि कोबरा सांप को जहरीला सांप माना जाता है. इस सांप का मारना न केवल क़ानून का उल्लंघन है बल्कि ये वन्यजीवों के लिए भी खतरा है. कोबरा जैसे सांप का संरक्षण आवश्यक है. ऐसे में लोगों को जागरुक किया जाना जरूरी है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.