हॉस्टल में बम बना रहे थे छात्र, लीक हो गई बात और आधी रात पहुंच गई पुलिस
बिहार के पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में स्थित अंबेडकर कल्याण हॉस्टल से कई बम और बम बनाने की सामग्री बरामद हुई है. पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ छात्र हॉस्टल में बम बना रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा.![पटना: हॉस्टल में बम बना रहे थे छात्र, लीक हो गई बात और आधी रात पहुंच गई पुलिस... हिरासत में 4 लड़के पटना: हॉस्टल में बम बना रहे थे छात्र, लीक हो गई बात और आधी रात पहुंच गई पुलिस... हिरासत में 4 लड़के]()
बिहार के पटना के सुल्तानगंज थाना इलाके के अंबेडकर कल्याण हॉस्टल से कई बम बरामद हुए, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने बम बनाने की सामग्री भी बरामद की है. इस मामले में हॉस्टल के कई छात्रों को हिरासत में लिया गया है. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पूरे कैंपस की तलाशी ली जा रही है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापा मारा था.
हॉस्टल में जिंदा बम रखने की साजिश के पीछे किसका हाथ है. ये अभी तक साफ नहीं हो सका है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. इसके बाद हॉस्टल में भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है. जिंदा बम होने का खुलासा एक गुप्त सूचना मिलने के बाद हुआ. सूचना मिली कि हॉस्टल में छात्र बम बना रहे हैं. इसके बाद हॉस्टल में छापा मारा गया.

Comments are closed.