India's No.#1 Hindi News Channel

मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों का हमला, जान बचाकर पैदल भागना पड़ा

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधानसभा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ़ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक सिपाही घायल हुआ है. पिछले दिनों पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की हुई मौत हुई थी,जिसमें इस गांव के भी लोग थे.बिहार के मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों का हमला, जान बचाकर पैदल भागना पड़ा

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधानसभा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ़ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक सिपाही घायल हुआ है. जबकि मंत्री को पैदल भागना पड़ा है. इसके बाद भी ग्रामीणों ने उनका पीछा किया. हालांकि वो वहां से निकलने में कामयाब हो गए.

पिछले दिनों पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की हुई मौत हुई थी, जिसमें इस गांव के भी लोग थे. मंत्री श्रवण कुमार पीड़ित परिवार से आज सुबह मिलने हिलसा के मलावां गांव गए थे तभी उनपर नाराज़ ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. जिससे किसी तरह वहां से उन सभी को जान बचाकर भागना पड़ा है. फ़िलहाल घायल सिपाही का इलाज हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है.

ग्रामीणों के हमले में मंत्री के बॉडीगार्ड और समर्थक घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. जबकि इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है. मंत्री पर हुए हमले के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

पैदल ही भागे मंत्री

मंत्री श्रवण कुमार अपने तय कार्यक्रम के अनुसार गांव पहुंचे थे. जबकि गांव वाले भी मंत्री के इंतजार में थे. कार्यक्रम समाप्त होते ही जैसे ही मंत्री सामने आए गांव वालों ने हमला कर दिया. मंत्री को उनके सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया. लेकिन खुद सुरक्षाकर्मी नहीं बच पाए. ग्रामीणों के हमले में सुरक्षाकर्मी और मंत्री के समर्थक घायल हो गए. आलम ये रहा कि मंत्री पैदल ही भागे. करीब एक किलोमीटर तक पैदल भागकर ग्रामीणों से खुद को बचाया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.