India's No.#1 Hindi News Channel

आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गया नंबर वन, हार्दिक पांड्या से है टक्कर

आईसीसी रैंकिंग में ऑलराउंडर्स की लिस्ट में कुछ बड़े बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। पाकिस्तान के सैम अयूब ने यहां छलांग लगाकर पहले नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ये आखिरी आईसीसी रैंकिंग है।

लगातार विकेट खोने से मैच गंवाना पड़ा : हार्दिक पांड्या | Losing wickets cost me the match: Hardik Pandyaआईसीसी रैंकिंग में इस बार काफी उलटफेर नजर आ रहे हैं। टी20 विश्व कप 2026 से पहले ये आखिरी रैंकिंग है। अब शनिवार को ही विश्व कप का पहला मैच खेला जाएगा। कुछ मैच हो जाने के बाद रैंकिंग अपडेट की जाएगी। इस बीच पाकिस्तानी टीम के सलामी बल्लेबाज ने ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है। इस लिस्ट में टॉप 3 में हार्दिक पांड्या भी हैं।

पाकिस्तान के सैम अयूब बने आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर 

पाकिस्तानी टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब अब दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। वे इससे पहले दूसरे नंबर पर थे, लेकिन अब एक स्थान की छलांग लगाकर पहले पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अब बढ़कर 290 की हो गई है। उन्होंने दूसरे नंबर के खिलाड़ी को केवल एक अंक से पीछे छोड़ दिया है। सैम अयूब वैसे तो सलामी बल्लेबाज हैं, वे रन कम बना रहे हैं, लेकिन अपनी स्पिन गेंदबाजी से विकेट लेकर टीम के लिए योगदान दे रहे हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। वे पहले से दूसरे नंबर पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 289 की है।

भारत के हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में नंबर तीन पर

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर हैं। वे अपनी जगह पर कायम हैं। हार्दिक पांड्या की रेटिंग इस वक्त 230 की चल रही है। यानी वे टॉप 2 खिलाड़ियों से बहुत ज्यादा पीछे नहीं हैं। हालांकि उनकी बल्लेबाजी कम आती है और वे अपने कोटे के पूरे चार ओवर भी कम ही फेंकते हैं। यही वजह है कि वे इतने नीचे हैं। अगर टी20 विश्व कप के दौरान हार्दिक पांड्या ने अपना खेल दिखाया तो वे जल्द ही पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर सकते हैं।

शिवम दुबे ने भी ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टॉप 10 में मारी एंट्री

पाकिस्तान के ही मोहम्मद नवाज ने भी एक स्थान की छलांग मारी है और वे नंबर चार पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 230 की है। नवाज के आगे जाने से वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज को नुकसान हुआ है। वे अब नंबर पांच पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 228 की है। इस बीच भारत के शिवम दुबे ने दो स्थानों की छलांग मारी है और वे टॉप 10 में एंट्री कर गए हैं। शिवम दुबे अब सीधे 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 186 की चल रही है। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी एक स्थान के फायदे के साथ नंबर 8 पर पहुंच गए हैं। उनकी ​रेटिंग 197 की चल रही है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.