India's No.#1 Hindi News Channel

दिल्ली की हवा साफ, AQI 97 पर पहुंचा, बारिश बनी वजह

दिल्ली की एयर क्वालिटी में काफी सुधार आया है। यहां रविवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा तेज हवाएं भी एक्यूआई में हुई गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं।AQI Today: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा, आपके शहर का कैसा है हाल? देखें सभी  बड़े शहरों का AQI | Moneycontrol Hindi

राजधानी दिल्ली में रविवार को कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली। इस बारिश का दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी पर अच्छा असर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हुए बारिश के एक दिन बाद सोमवार को एयर क्वालिटी में सुधार देखा गया। दिल्ली की एयर क्वालिटी अब ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आ गई है। दिल्ली का एक्यूआई सोमवार को 97 दर्ज किया गया है। राजधानी दिल्ली के तापमान में बारिश के बाद से गिरावट भी दर्ज की गई है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।

एयर क्वालिटी में आया सुधार

बारिश के बाद दिल्ली की एयर क्वालिटी में भी सुधार हुआ और यह 97 हो गई। यदि सोमवार को 24 घंटे का औसत AQI ‘संतोषजनक’ श्रेणी में बना रहता है, तो यह इस वर्ष का पहला दिन होगा जब दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में आएगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के वर्गीकरण के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में रविवार को हुई बारिश

राजधानी दिल्ली में तापमान की बात करें तो यहां स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है; लोधी रोड में 16.8 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है; रिज में 15.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है; और आयानगर में 16.4 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। मौसम संबंधी अवलोकन के अनुसार, सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे की संचयी वर्षा के आंकड़ों में सफदरजंग में 0.4 मिमी, लोधी रोड में 0.5 मिमी और आयानगर में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम और रिज में नगण्य वर्षा हुई।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.