India's No.#1 Hindi News Channel

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी, कनाडा ब्रैम्पटन में रंधावा के कार शोरूम पर फायरिंग

कनाडा के ब्रैम्पट शहर में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर फायरिंग की है। गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में वीडियो शेयर कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली।अगली बार माथे में मारेंगे गोली...' कनाडा में बिश्नोई गैंग की दहशत, शोरूम  मालिक को दी चेतावनी - lawrence bishnoi gang firing canada car showroom  threat ntc dhrj - AajTak

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर के मिसिसॉगा क्षेत्र स्थित मनी रंधावा की कार शो रूम (Autovilla Car Sales) में फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें Manna Brampton, Boss Europe और Lawrence Bishnoi Group द्वारा इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।

लॉरेंस विश्नोई गैंग पहले भी करा चुका है फायरिंग

इससे पहले जनवरी 2026 में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग ने कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी देविंदर मान उर्फ देव मान के कनाडा स्थिति ठिकानों पर फायरिंग की थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दावा किया है कि कनाडा के सरे (डेल्टा) में 8465 ब्रुक रोड पर, देविंदर मान उर्फ देव मान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हम लेते हैं। गैंग ने कहा कि क्योंकि हमने उसे पहले समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उसने बात नहीं मानी। उसने एक कबड्डी खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की की और बदमाशों का नाम लेकर धमकियां देता रहा। ऐसे लोगों के साथ जो भी काम करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

गैंग ने दी ये चेतावनी

वायरल पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि मनी रंधावा दुश्मनों को हथियार उपलब्ध करवाने और चोरी की गाड़ियां मुहैया कराने में शामिल था, जिनका इस्तेमाल आपराधिक घटनाओं में किया जाता था। साथ में यह भी कहा गया है कि ये बस ट्रेलर था। अगली बार तेरे घर में घुसकर तेरे माथे में गोली मारेंगे। यह सभी को पता है कि हम घर में घुसकर मारने के एक्सपर्ट हैं। हमारे सभी दुश्मनों को चेतावनी है…तैयार हो रहें, मौत कभी भी तुम्हारे दरवाजे पर आ सकती है।

पोस्ट में यह भी कहा गया है कि पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया। इसके साथ ही पोस्ट में खुले तौर पर धमकी भी दी गई है कि भविष्य में और हमले हो सकते हैं। फिलहाल, इस मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा जांच जारी है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.