India's No.#1 Hindi News Channel

*बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में पुलिस के अजीबो गरीब किस्से सामने आते रहे हैं, ताजा मामला बुलंदशहर पुलिस का है*

0

लोकेशन-शिकारपुर/बुलंदशहर

*स्लग: रेडियो सिंगर की डेढ़ दशक बाद दर्ज की शिकारपुर पुलिस ने गुमशुदगी/ बुलंदशहर*

एंकर — उत्तर प्रदेश में पुलिस के अजीबो गरीब किस्से सामने आते रहे हैं, ताजा मामला बुलंदशहर पुलिस का है जहाँ एक रेडियो सिंगर के गुमशुदगी की रिपोर्ट पूरे डेढ़ दशक से ज्यादा वक्त के बाद दर्ज की गई हैं, वह भी ऐसे वक्त में जब अदालत और ऑनलाइन f.i.r. के विकल्प आम आदमी की पहुंच तक बताए जाते हैं, इस पर परिवार और पुलिस के अपने-अपने दावे हैं।

वीओ– बुलंदशहर से 25 किलोमीटर दूर शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव तैयबपुर के रहने वाले राजेंद्र सिंह महाशय 22 बरस पहले घर से लोक गीत गाने के लिए निकले मगर आज तक घर नहीं लौटे, राजेंद्र सिंह महाशय का बड़े बेटे और उसकी पत्नी ने कई सालों तक पुलिस अधिकारियों से लेकर थाने की भागदौड़ की बाद में वह पिता की गुमशुदगी दर्ज कराने की आस छोड़ चुके थे, क्योंकि पुलिस हर बार खुद ही पिता को तलाशने की बात कहकर थाने से चलता कर देती ।
दो दशक बाद घर की बड़ी बहू ने फिर प्रयास किया तो रेडियो गायक रहे राजेंद्र सिंह की गुमशुदगी बुलंदशहर की शिकारपुर पुलिस ने दर्ज कर ली।

बाइट– लोकेश रानी — गुमशुदा सिंगर की पुत्र बहू

वीओ– राजेंद्र सिंह महाशय का बडा बेटा सुंदर पाल गांव में टेंट का व्यवसाय करता है जबकि छोटा बेटा कृष्णपाल 2 साल पहले चल बसा। राजेंद्र सिंह महाशय दो दशक पहले जब घर से निकले तो लोकगीत गायक के तौर पर एक दशक से ज्यादा का उनका कैरियर था, राजेंद्र सिंह महाशय दिल्ली हरियाणा राजस्थान समेत कई प्रदेशों में लोकगीत की गायकी के साथ अलग-अलग जगह स्वांग और रागिनी का मंचन करते थे, बतौर गायक राजेंद्र सिंह के गुरु रोशनलाल बताए जाते हैं, शाम को जिस वक्त रेडियो पर उनकी आवाज गूँजती उनकी आवाज सुनने वालों का तांता लग जाता।

बाइट– अंजू छोटी पुत्र वधू

बाइट– कमली गुमशुदा सिंगर की भाभी

बाइट– प्रताप सिंह ग्रामीण

वीओ– दो दशक पहले रेडियो सिंगर और बतौर क्षेत्रीय लोकगीत गायक की गुमशुदगी शिकारपुर पुलिस ने एक लंबे अरसे बाद दर्ज की है। गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करने में परिवार के प्रयास छोड़ने के बाद डेढ़ दशक से ज्यादा समय हो गया । ऐसे में बुलंदशहर की शिकारपुर पुलिस के सामने दर्ज की गई गुमशुदगी की जांच भी चुनौती भरी होगी क्योंकि आज तक राजेंद्र सिंह महाशय का कोई सुराग नहीं मिला।

बाइट– संतोष कुमार सिंह एसएसपी बुलंदशहर

एफवीओ– दो दशक पहले राजेंद्र सिंह महाशय जब घर से निकले तो आज तक नहीं लौटे उस वक्त में गुमशुदगी दर्ज करने और परिवार के तलाशने के अपने प्रयास कैसे भी रहे हो मगर दो दशक बाद वीडियो सिंगर राजेंद्र सिंह के गायब होने की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी है, अब उनके गायब होने के पीछे क्या कारण रहे होंगे और किस परिस्थितियों में राजेंद्र सिंह गायब हुए ऐसे कई सवालों के जवाब बुलंदशहर पुलिस को अभी तलाशने बाकी हैं।
—
प्रदीप पण्डित
बुलंदशहर

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.