India's No.#1 Hindi News Channel

संत जोसेफ स्कूल के शिक्षक पर ब्राह्मण समाज ने जाति के अपमान का लगाया आरोप थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

2

शक्तिनगर/सोनभद्र- सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल द्वारा राष्ट्रगान के अपमान का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक वर्ग विशेष के बच्चों पर अपमानित भाषा का प्रयोग करने के मामले ने स्थानीय स्तर पर मामले को गरमा दिया है। ब्रह्म कुल समाज द्वारा संत जोसेफ स्कूल के अध्यापक द्वारा एक वर्ग विशेष के बच्चों पर टिप्पणी कर अपमानित करने के संबंध में स्थानीय थाना शक्ति नगर में तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

 — ब्रह्म कुल समाज द्वारा दिए तहरीर अनुसार संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के अध्यापक प्रकाश मरांडी द्वारा विद्यालय में पढ़ाने के दौरान बच्चों से कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों का काम पढ़ना नहीं है, वह तो भिक्षा मांग कर अपना जीवन गुजर-बसर करते हैं। जिससे आहत बच्चों ने अपने परिजनों से पूरी बात घर जाकर बताइ और दुख जताया। जिस बात से गुस्साए अभिभावकों ने ब्रह्म कुल समाज के बैनर तले शक्ति नगर थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग किया और साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को भी रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा।

 — बताया कि उक्त प्रकरण में यदि ठोस कार्यवाही नहीं होती है तो ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगा और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी एनटीपीसी प्रबंधन व संत जोसेफ विद्यालय प्रबंधन की होगी।

— बताया कि संत जोसेफ स्कूल के अध्यापक प्रकाश मरांडी द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया है, तहरीर देकर हम सभी ने प्रकाश मरांडी के बर्खास्तगी की मांग की है और यदि कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो हम धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। ‌

 — बताया कि राष्ट्रगान के अपमान का मुकदमा संत जोसेफ स्कूल पर दर्ज हो चुका है और अब विद्यालय के शिक्षक द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए अपमानित भाषा का प्रयोग कर हिंदू समाज को ठेस पहुंचाया जा रहा है। यदि सन जोसेफ विद्यालय प्रबंधन पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन के बैनर तले सड़कों पर उतर प्रदर्शन करने को हम बाध्य होंगे।

 — डॉ योगेंद्र तिवारी (संत जोसेफ विद्यालय,जनसंपर्क अधिकारी सोनभद्र ने बताया कि उक्त प्रकरण की जानकारी अभी विद्यालय में नहीं है। हमारा विद्यालय सर्वधर्म समभाव को मानने वाला है और पिछले चार दशकों से निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस तरह के गंभीर आरोप हमारे ऊपर जो लगाए गए हैं उसकी हम जांच करने के बाद ही कोई ठोस जवाब दे पाएंगे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.