India's No.#1 Hindi News Channel

*एनटीपीसी रिहंद में सक्षम कार्यशाला का आयोजन*

एनटीपीसी रिहंद में सक्षम कार्यशाला का आयोजन

बीजपुर (03 दिसंबर2022)। एनटीपीसी के रिहंद स्टेशन मे विशेष रूप से सक्षम कर्मचारियों के लिए एक
विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम “सक्षम : स्व-विकास कार्यक्रम” का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन
शनिवार को एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित कर्मचारी विकास केंद्र में हुआ । कार्यक्रम का आयोजन प्रशिक्षण
आवश्यकता विश्लेषण, कंपनी की नीति एवं कॉर्पोरेट प्रशिक्षण मार्गदर्शी सिद्धान्त (गाईडलाइंस) के अंतर्गत हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री पंकज मेदिरत्ता ने परंपरागत ढंग
से किया । आयोजित कार्यशाला में बतौर संकाय मेसर्स भार्गव मैनेजमेंट कंसल्टेंटस से डॉ. गणेश बी. ने उपस्थित
सभी प्रतिभागियों को रोज़मर्रा के जीवन शैली में आने वाली परेशानियों को सुलझाने के लिए मनोरंजन के
साथ-साथ प्रायोगिक विधि द्वारा सरल तरीके से समझाया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाप्रबंधक (एडीएम) श्री राजीव कुमार सिन्हा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री
अनित कुमार, प्रबन्धक (मानव संसाधन) श्री धर्मेन्द्र कुमार गिरि एवं अन्य कर्मचारीगण उपास्थि रहे। कार्यक्रम
का संयोजन एवं संचालन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री रवीद्र सिंह ने किया ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.