*राजपूत विद्यालय में बाल महोत्सव का हुआ आयोजन*
जी टीवी खबर
राजपूत विद्यालय में बाल महोत्सव का हुआ आयोजन
शहडोल! राजपूत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं महाराणा प्रताप इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल अमरहा मे गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 29
जनवरी 2023 को अपरान्ह 2 बजे से
मेकलांचल बाल महोत्सव का आयोजन रखा गया है इस कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओ के द्वारा सांस्कृतिक
कार्यक्रम की प्रस्तुतीकरण किया जायेगा* ।
*तत् सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए राजपूत शिक्षा समिति अमरहा के
अध्यक्ष अभिमन सिंह जोधावत ने
बताया है कि मेकलांचल बाल महोत्सव 2022-23 की तैयारी जोरो
पर चल रही है ।
श्री जोधावत ने ग्राम व
क्षेत्र के सभी नागरिको से आग्रह किया है कि छात्र-छात्राओ के उत्साह
वर्धन हेतु,आप सादर आमंत्रित है* ।
मालुम हो कि मेकलांचल बाल महोत्सव शहडोल के दक्षिणी क्षेत्र के राजपूत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरहा में हरियाली युक्त
परिसर के,सुरम्य वातावरण मे बाल-महोत्सव मे प्रस्तुत जीवंत और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की
अनूठी पेशकश इस पूरे क्षेत्र मे सुविदित और उल्लेखनीय है ।
Comments are closed.