India's No.#1 Hindi News Channel

*एसईसीएल के बंद भूमिगत खदानों में लंबे समय से चल रहे कबाड़ चोरी के बड़े गिरोह के बीच 7युवकों की मौत*

जी टीवी खबर
एसईसीएल के बंद भूमिगत खदानों में लंबे समय से चल रहे कबाड़ चोरी के बड़े गिरोह के बीच 7युवकों की मौत मामले में छोटे साहब की चर्चा चौराहों में खूब हो रही है। जहां बड़े अफसरों की चुप्पी के बीच अब चौराहों मातहतों ने भी छोटे साहब के सेंट्रलाइज्ड सिस्टम को मान लिया है। छोटे साहब भी कहते हैं, सब कुछ बड़ों के निर्देशन में है,जानकारी में है। डिजिटल के इस दौर में अब छोटे साहब इन दिनों ऑनलाइन बैंकिंग भी अपना रहे हैं।हर माह नए -नए खातों में चढ़ोत्तरी ली जा रही है। साहब को पद के लेकर कोई भेदभाव नही है। सब एक बराबर है।सिस्टम में किसी से कोई संकोच नही है।साहब के सेंट्रलाइज्ड सिस्टम में फिट न होने पर रवानगी भी तय हो जाती है।शहर के मुखिया से भी दो की चर्चा हर जुबान पर है। दो के आंकड़े तक न पहुंच पाने पर शहर के साहब की भी रवानगी हो गई थी। यह कानाफूसी हर चौराहों में हो रही है।
आखिर कौन है छोटे साहब.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.