मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कोतमा विधानसभा क्षेत्र से मदन त्रिपाठी उर्फ मुन्ना भैया भाजपा से प्रबल दावेदार हैं
जी टीवी खबर
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कोतमा विधानसभा क्षेत्र से मदन त्रिपाठी उर्फ मुन्ना भैया भाजपा से प्रबल दावेदार हैं, श्री त्रिपाठी क्षेत्र में मुन्ना भैया के नाम से मशहूर है।
श्री त्रिपाठी का कोतमा विधान सभा से पुराना नाता तो है एवं गृह ग्राम भी कोतमा है आप लगभग 8 महीने से क्षेत्रों में जाकर ताबतोड़ मेहनत कर रहे हैं क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्या सुनते हैं और समस्या का निदान भी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि श्री त्रिपाठी के नाम की चर्चा सुनते ही अनूपपुर जिला भाजपा में खलबली मची हुई है। भाजपा हाई कमान अगर इन्हें कोतमा विधानसभा से उम्मीदवार बनाती है तो निश्चित ही भाजपा को एक योग्य एवं शिक्षित उम्मीदवार मिलेगा ।
Comments are closed.