India's No.#1 Hindi News Channel

केऔसुब ईकाई आरएचएसटीपीपी रिहन्द में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बड़ा खाना का आयोजन किया गया

दिनांक 10 मार्च 2023 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई आरएचएसटीपीपी रिहान्दनगर बिजपुर के स्थापना दिवस उत्सव के क्रम में दिनांक 17.03.23 को इकाई प्रभारी श्री प्रदीप कुमार उप कमांडेंट के मार्गदर्शन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की खूबसूरती यह रही कि इसके आयोजन में शामिल सभी कलाकार केऔसुब के कर्मी तथा उनके परिवारजनों द्वारा ही कार्यक्रम को रंगारंग बनाया गया कार्यक्रम के दौरान सभी कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि सभी दर्शक झूम उठे तथा कार्यक्रम को पूरा लुफ्त उठाए।रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से परिपूर्ण बड़ा खाना का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने पूरे कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री आशीष कुमार चट्टोपाध्याय एनटीपीसी रिहन्द प्रयोजना प्रमुख थे।इसमें विशेष अतिथि कमांडेंट एनसीएल इकाई सिंगरौली श्री ए के झा कमांडेंट वीएसटीपीपी इकाई विन्धयनगर श्री पंकज बालियान कमांडेंट मैडम एसटीपीपी इकाई अनपरा श्रीमती जोगराज एवं आसपास के सीआईएसफ इकाई के सभी वरिष्ठ अधिकारी एनटीपीसी रिहंद का वरिष्ठ अधिकारी आसपास के एरिया के गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कमांडेंट श्री देवचंद्र इकाई के पदस्थ सभी निरीक्षक एवं बल सदस्यों एवं उनके परिवारजनो का अहम योगदान रहा ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.