स्काउट-गाइड के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण के दीक्षांत समारोह का महाप्रबंधक,ककरी परियोजना ने किया शुभारम्भ
आज डी.ए.वी पब्लिक स्कूल,परासी में 5 अप्रैल,2023 से 7अप्रैल,2023 तक चलने वाले त्रिदिवसीय स्काउट्स-गाइड प्रशिक्षण के दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ महाप्रबंधक,ककरी परियोजना श्री इन्द्रजीत सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया | इस अवसर विशेष पर विद्यालय में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप कार्मिक प्रबंधकगण,ककरी परियोजना डॉ विनायक सिंह, अभय सिंह एवं विनोद यादव विद्यालय में उपस्थित थे | मुख्यातिथि ने पहली बार स्काउट्स-गाइड बने विद्यालय के बच्चों का तिलक लगाकर अभिनन्दन किया | उनके द्वारा सम्मानित होकर बच्चे काफ़ी प्रफुल्लित दिखे | इस ख़ास मौके पर जिला सोनभद्र स्काउट्स-गाइड मुख्यालय द्वारा नियुक्त प्रशिक्षकद्वय जिला युवा समिति,आई.टी. कोआर्डिनेटर, भारत स्कॉउट और गाइड श्री शुभम कुमार सोनी और म्योरपुर ब्लॉक ट्रेनिंग काउंसलर,श्री शैलेन्द्र कुमार मिश्र और विद्यालय में स्कॉउट प्रभारी श्री मनीष श्रीवास्तव ने न केवल स्काउट्स-गाइड बच्चों को सामान्य ढंग से प्रशिक्षित किया बल्कि उन्हें इसके महत्त्व से भी परिचित कराया | अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाप्रबंधक ने अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियों को बच्चों से साझा करते हुए भारत स्काउट और गाइड की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला और उन्हें इसमें पूर्ण सेवा-समर्पण भाव व कर्त्तत्व निष्ठा से भाग लेकर अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा दी | कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पुष्पांजलि साहू के प्रेरक उद्बोधन एवं इस विशेष अवसर पर उपस्थित अतिथिगणों को धन्यवाद के साथ सम्पन्न हुआ | इस समारोह को सफल बनाने में श्री प्रवीण कुमार,डॉ गौरव मिश्र,शिशिर श्रीवास्तव ने सराहनीय भूमिका निभाई |
प्राचार्या

Comments are closed.