India's No.#1 Hindi News Channel

गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे पकड़े गए 2 हाइबा पर 80 हजार का जुर्माना

दुद्धी/ सोनभद्र| वन विभाग के उड़ाका दल टीम द्वारा अवैध गिट्टी के परिवहन में मंगलवार /बुधवार रात्रि को पकड़े गए दो हाइबा पर वन विभाग ने 40 -40 हजार रुपये का जुर्माना भरवाकर वाहनों को छोड़ दिया | दुद्धी रेंजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों वाहनों पर वन ट्रांजिट समेत कोई भी प्रपत्र नही था जिस पर डीएफओ के निर्देश पर 40-40 हजार रुपये दोनों वाहनों से जुर्माना भरवाते हुए दोनों वाहनों को छोड़ दिया गया ,जंगल मे खड़े एक अन्य हाइबा वाहन के बारे में बताया कि उसका चालक डर से वाहन छोड़ भाग गया था जहाँ वनकर्मी तैनात किया गया था बाद में उसके स्वामी द्वारा प्रपत्र दिखाने के बाद उस वाहन को छोड़ दी गयी|

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.