India's No.#1 Hindi News Channel

*वनिता समाज, एनटीपीसी सिंगरौली ने समाज कल्याण हेतु की एक और अभिनव पहल*

वनिता समाज, एनटीपीसी सिंगरौली ने समाज कल्याण हेतु की एक और अभिनव पहल
वनिता समाज, एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा समाज कल्याण हेतु की गई एक और अभिनव पहल। वनिता
समाज द्वारा इंडियन कॉफी हाउस (आईसीएच) के 96 कर्मचारियों हेतु स्वच्छता विशेष रूप से भोजन, दंत
चिकित्सा एवं शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का
आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती पीयूषा अकोटकर,अध्यक्षा, वनिता समाज एवं वनिता समाज के अन्य
वरिष्ठ गणमान्य सदस्याओं द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती पीयूषा अकोटकर ने वनिता समाज के सदस्याओं को इस कार्यशाला के आयोजन हेतु
बधाई दी। उन्होंने कहा की तेजी सेबदल रही दुनिया में, विशेष रूप से कोविड-19 के बाद, स्वच्छता सभी
के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह पहल कर्मचारियों को सशक्त बनाने में
ओर मदद करेगी।
इस कार्यशाला में डॉ एसके खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), संजीवनी चिकित्सालय द्वारा मानसिक
स्वास्थ्य और सामान्य स्वच्छता पर विस्तार से अवगत कराया गया।
डॉ प्रेमलता कुर्कंजी, उप महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) द्वारा डेंटल हाइजीन जैसे टूथब्रश का सही इस्तेमाल,
डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल, मुंह का कैंसर आदि से संबन्धित जानकारी प्रदान की गई।
डॉ. बृजलाल, वरिष्ठ चिकित्सक, द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य, दैनिक आहार और भोजन की आदतों की महत्ता
के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण में उपस्थित सभी आईसीएच कर्मचारियों ने वनिता समाज की इस अनूठी पहल की सराहना की
एवं वे सभी इसके लिए आभारी हैं।
कार्यशाला के तदुपरान्त, वनिता समाज द्वारा सभी 96 आईसीएच कर्मचारियों को सराहना के प्रतीक के
रूप में उपहार वितरित किए।
इस अवसर पर श्रीमती आरती बेहरा, बाल भवन प्रभारी, श्रीमती नील कमल भोगल, कल्याण प्रभारी,
वनिता समाज, श्रीमती मीनाक्षी मिश्रा, महासचिव, वनिता समाज, एवं अन्य वरिष्ठ सदस्या उपस्थित रहीं

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.