India's No.#1 Hindi News Channel

एनटीपीसी विंध्याचल में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण भारत में नशामुक्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसका थीम “ विकसित भारत का मंत्र , भारत हो नशे से स्वतंत्र” है ।

इसी उपलक्ष्य में एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना मे नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत परियोजना में दिनांक 12.08.2024 को नशामुक्त शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उदेश्य सभी कर्मचारियों को नशामुक्त के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) श्री ई सत्य फणि कुमार द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त हेतु शपथ दिलाई गई एवं सभी को नशामुक्त जागरूकता का संदेश दिया। शपथ के दौरान सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थल एवं आसपास के सभी कर्मचारियों को नाशमुक्त करने का संकल्प लिया। साथ ही सभी के द्वारा स्वयं नाशमुक्त रहने की भी शपथ ली गई।

साथ ही परियोजना के सभी विभागो के विभागाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने विभागों में “नशामुक्त भारत “अभियान के तहत उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त की शपथ दिलाई गई एवं सभी को नशामुक्त जागरूकता का संदेश दिया गया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.