एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाने के लिए बैग एवं स्टेशनरी किट का किया गया वितरण

एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना के अंतर्गत नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। इसी कड़ी में एनटीपीसी-विंध्याचल सीएसआर द्वारा बैंक पीओ और क्लर्क प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 22 मई 2024 से 21 अगस्त 2024 तक तीन महीने की नि:शुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य परियोजना के आस-पास के गांवों के युवा-युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
दिनांक 13 अगस्त 2024 को, कोचिंग में भाग लेने वाले 50 छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री, नोट्स, कॉपी, पेन, और बैग प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में बैंकिंग क्षेत्र से सीनियर रिलेशनसीप आफिसर(आवास फाइनेंस बैंक) श्री देवी शरण साहू, सेल्स मैनेजर(एचडीएफसी बैंक, दिल्ली)श्री मनोज कुमार, रिलेशनसीप आफिसर(आवास फाइनेंस बैंक) श्री विकास साहू और अन्य विशेषज्ञों ने भाग लिया और बैंकिंग से संबंधित जानकारी साझा की।
इस अवसर पर एनटीपीसी-विंध्याचल के कार्यपालक (सीएसआर) निखिल जायसवाल, नवोदय मिशन ट्रस्ट के सुनील गहलोत और उनकी टीम भी उपस्थित रहे।
Comments are closed.