India's No.#1 Hindi News Channel

छात्र ने प्रिंसिपल को सिर में मारी गोली, स्कूल के बाथरूम में दिया घटना को अंजाम

छतरपुर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) में गुरु और शिष्य की परंपरा को कलंकित करने वाला मामला सामना आया है. छात्र (Student) ने प्रिंसिपल (Principal) की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद आरोपी प्रिंसिपल का स्कूटर लेकर फरार हो गया. छतरपुर पुलिस ने छात्रा के खिलाफ हत्या (Murder) का मामला दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह धमोरा (Dhamora) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ थे. आरोपी छात्र ने शौचालय के अंदर प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी और वह फरार हो गया. आरोपी छात्र नाबालिग बताया जा रहा है. वह ढीलापुर गांव का रहने वाला है और विद्यालय का ही विद्यार्थी है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की. आरोपी छात्र स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में आता हुआ कैद हो गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही वारदात का कारण पता चल पाएगा.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.