India's No.#1 Hindi News Channel

पीथमपुर में अभी नहीं जलेगा यूनियन कार्बाइड वाला कचरा, बवाल के बाद CM का फैसला

मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि पीथमपुर की वर्तमान स्थिति की जानकारी कोर्ट के सामने रखेंगे. 3 जनवरी को विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने ख़ुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की और आग में झुलस गए.

Union Carbide waste disposalमध्य प्रदेश के पीथमपुर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने इमरजेंसी बैठक रखी.  बैठक के बाद, मीडिया से बातचीत में उन्होंने लोगों से अफ़वाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है. साथ ही, उन्होंने कहा है कि यूनियन कार्बाइड का कचरा अभी नहीं जलाया जाएगा (Union Carbide waste disposal). कोर्ट के सामने ये मामला रखा जाएगा और कोर्ट के आदेश के बाद ही अगला फ़ैसला लिया जाएगा.

इस बैठक में उनके साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा समेत कई सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे. देर रात हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया के साथ बातचीत में आगे बताया,

बता दें, पीथमपुर मध्य प्रदेश के धार ज़िले में पड़ने वाला इंडस्ट्रियल शहर है. 3 जनवरी को यहां बंद और विरोध प्रदर्शन चल रहा था. इस दौरान, दो लोगों ने ख़ुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की और आग में झुलस गए. बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. विरोध प्रदर्शन भोपाल गैस त्रासदी के बाद यूनियन कार्बाइड कारखाने से निकले जहरीले कचरे को निपटान के लिए वहां ले जाए जाने के बाद हुआ.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.