India's No.#1 Hindi News Channel

खाई में गिरी बस, 3 की मौत, कई घायल

इडुक्की। केरल के इडुक्की जिले के पुल्लूपारा इलाके में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तंजावुर से मावेलीकारा जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बस में कुल 34 लोग सवार थे। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ।

घायलों का उपचार जारीकेरल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी बस, 3 की मौत, कई घायलपुलिस के अनुसार, मृतकों के शव मुंडाकायम के एक निजी अस्पताल में भेजे गए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। हादसे की वजहों की जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.