India's No.#1 Hindi News Channel

पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, ओडिशा में कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रधानमंत्री नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन करेंगे. वह तेलंगाना में चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे और ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे.

जम्मू के नए रेलवे डिवीजन का उद्धाघटन

पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला, भोगपुर सिरवाल-पठानकोट, बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिंदर नगर खंडों को शामिल करते हुए 742.1 किलोमीटर लंबे जम्मू रेलवे डिवीजन के निर्माण से जम्मू-कश्मीर तथा आसपास के क्षेत्रों को काफी लाभ होगा.

वहीं, तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले में चारलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन को लगभग 413 करोड़ रुपये की लागत से दूसरे प्रवेश द्वार के प्रावधान के साथ एक नए कोचिंग टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है. यह पर्यावरण के अनुकूल टर्मिनल है. इसमें अच्छी यात्री सुविधाएं हैं जो सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचेगुडा जैसे शहर के मौजूदा कोचिंग टर्मिनलों पर भीड़भाड़ को कम करेगा.PM Modi

प्रधानमंत्री पूर्वी तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे. इससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास होगा.

चारलापल्ली न्यू टर्मिनल से 24 ट्रेन चलेंगी

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा कि तेलंगाना में चेरलापल्ली रेलवे टर्मिनल से 24 नियमित ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ होगा. इस साल रेलवे बजट के लिए 5,336 करोड़ रुपये का आवंटन और अमृत भारत योजना के तहत 44 रेलवे स्टेशनों का उन्नयन शामिल है. पत्रकारों से बात करते हुए बंदी संजय कुमार ने कहा, ‘मोदी सरकार ने पिछले एक दशक में तेलंगाना को 32,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

इस साल तेलंगाना को 5,336 हजार करोड़ रुपये का रेलवे बजट दिया गया है. इसमें सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के लिए 720 करोड़ रुपये और नामपल्ली रेलवे स्टेशन के लिए 350 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.