बस में महिला के पर्स में हाथ डाल रहा था जेबकतरा, कंडक्टर ने रोका तो मार दिया चाकू
भोपाल की सिटी बस में एक जेबकतरे ने कंडक्टर पर हमला कर दिया.वारदात उस समय हुई जब एक महिला यात्री के चिल्लाने पर कंडक्टर उसे पकड़ रहा था.![बस में महिला के पर्स में हाथ डाल रहा था जेबकतरा, कंडक्टर ने रोका तो मार दिया चाकू; VIDEO बस में महिला के पर्स में हाथ डाल रहा था जेबकतरा, कंडक्टर ने रोका तो मार दिया चाकू; VIDEO]()
मध्यप्रदेश के भोपाल से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. भोपाल सिटी बस में एक जेबकतरा महिला के बैग में हाथ डाल रहा था. ऐसे में ये बात महिला को पता चल गई. ऐसे में महिला ने जब कंडक्टर को बुलाया तो जेबकतरा कंडक्टर को चाकू मार कर भाग निकला.
जेबकतरा जब महिला की जेब से पैसे निकाल रहा था तभी उसने देख लिया और कंडक्टर को आवाज देकर बुला लिया. कंडक्टर ने तुरंत जेब कट को पकड़ने की कोशिश की और दोनों के बीच झूमा झटकी हुई. इस दौरान जेबकतरा कंडक्टर को चाकू मार कर बस से नीचे कूद गया. घायल कंडक्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल कंडक्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खास बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम बस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. घटना की जानकारी पुलिस स्टेशन में लिखवाई गई. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जेबकतरा की तलाश कर रही है.
ग्वालियर स्टेशन में हुआ था ऐसा मामला
कुछ दिनों पहले ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्टेशन से आया था. स्टेशन पर जेबकतरे की करतूत जब लोगों के सामने आई तो उसने पकड़े जाने पर उसने पकड़ने वाले युवक का अंगूठा ही चबा लिया. ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 1 पर शातिर चोर ने एक युवक की जेबकतरा कर उसका पर्स चुरा लिया. ऐसे में युवक के साथ मौजूद शख्स ने दौड़ाकर उस जेबकतरे को पर्स के साथ रुपये गिनते हुए पकड़ लिया. इसी दौरान इस खूंखार चोर ने युवक का अंगूठा दांत से चबा लिया. हालांकि बाद में युवक के सहयोगी और स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़कर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया.

Comments are closed.