India's No.#1 Hindi News Channel

बस की टक्कर से ससुर की मौत: दामाद अस्पताल में भर्ती

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें शादी के लिए रिश्ता तय करने जा रहे ससुर और दामाद को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना गुना जिले के गादेर के पास हुई। बस की टक्कर से ससुर की मौत: दामाद अस्पताल में भर्ती, शादी में शामिल होने जा रहे थे दोनों

जानकारी के अनुसार, देवपुर थाना चाचौड़ा क्षेत्र के निवासी पहलवान सिंह और उनके जमाई हरिचरण शादी से जुड़ी बात करने के लिए गुना जा रहे थे। उनकी योजना शादी में शामिल होने के साथ-साथ लड़की भी देखने की थी। लेकिन रास्ते में एक यात्री बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में पहलवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरिचरण को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के दौरान बस में सवार एक अन्य युवक विमल (17-18 वर्ष), निवासी नेपाल, भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.