नाबालिग लड़की को घर में अकेली पाकर दो दरिंदों ने गैंगरेप को अंजाम दिए। आरोपी दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
शहडोल जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहां नाबालिग लड़की को घर में अकेली पाकर दो दरिंदों ने बारी-बारी कर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए. आरोपी दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
फिलहाल, पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
यह मामला शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र का है. ज्ञात हो कि 14 वर्षीय किशोरी के परिजन किसी कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे. वह घर पर अकेली थी. इस दौरान दो युवक आ धमके और दरिंदगी की, इतना ही नहीं उन्होंने धमकी दी कि अगर ये बातें किसी को बताती है तो उसने जान से मार दिया जाएगा।
जब परिजन घर आए तो किशोरी ने आप बीती घटना घर वालों को बताई।
वहीं बिजली गोल होने के कारण सीधी थाना में एफ आई आर नहीं लिखी गई, परिजनों को जयसिंहनगर थाना भेजकर एफ आई आर लिखी गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

Comments are closed.