India's No.#1 Hindi News Channel

यू पी एम एस आर ए बलिया इकाई समस्त श्रमिकों, किसानों, कर्मचारियों का ऐतिहासिक हड़ताल

बलिया: दिनांक 9 जुलाई 2025 को आयोजित देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में यू पी एम एस आर ए बलिया इकाई के द्वारा बलिया में नुक्कड़ सभा का आयोजन दवा मंडी और रेलवे स्टेशन पर किया गया। नुक्कड़ सभा में बलिया इकाई ने व्यापक रूप से आम जनता से भागीदारी का आह्वान किया ।


सभा को संबोधित करते हुए यू पी एम एस आर ए के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने बताया कि
यह हड़ताल श्रमिकों, किसानों, बेरोजगार युवाओं, महिला श्रमिकों, आदिवासी और वंचित तबकों के हितों की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है। ये हड़ताल हमारे अस्तित्व की लड़ाई है। आम जनता को मिल रही सुविधाओं पर हो रहे हमले के खिलाफ ये हड़ताल है । श्रम कानूनों को समाप्त कर कंपनियों को शोषण की छूट दी जा रही है। किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है । संविदा पर कर्मचारी रखे जा रहे हैं और उन्हें सामाजिक सुरक्षा से वंचित किया जा रहा है। बिजली को प्राइवेट करके आम आदमी को अधिक मूल्य पर बिजली देने की तैयारी चल रही है।दवा प्रतिनिधियों को मिले कानून सेल्स प्रमोशन एम्पलाईज एक्ट को समाप्त किया जा रहा है
यू पी एम एस आर ए बलिया इकाई समस्त श्रमिकों, किसानों, कर्मचारियों और आम जनता से अपील करती है कि वे 9 जुलाई 2025 की इस ऐतिहासिक हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाएं। इस हड़ताल का समर्थन विभिन्न संगठनो के द्वारा किया गया है। आई एम ए, एन आई एम ए, बी सी डी ए , पी एम एस जैसे संगठनों ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है।नुक्कड़ सभा को राम कृष्ण यादव, रघुवंश उपाध्याय, प्रमोद गौर, आलोक मिश्रा ने सम्बोधित किया। नुक्कड़ सभा का संचालन यू पी एम एस आर ए के सचिव कमलेश वर्मा ने किया।

रिपोर्ट – नवल जी, बलिया

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.