India's No.#1 Hindi News Channel

संदिग्ध परिस्थितियों में तेज आवाज विस्फोट होने से एक गाय घायल

यूपी के बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में तेज आवाज में विस्फोट होने का मामला सामने आया है। इस विस्फोट में एक गाय के बुरी तरह से घायल हो जाने की ख़बर है। मामला फेफना थाना अंतर्गत मटीही पुलिस चौकी के पास का बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची 112 नम्बर की पुलिस मामले की जांच में जुटी है तो वही पशु चिकित्सक की टीम घायल गाय का उपचार कर रही है।

फेफना थाना अंतर्गत बछरजा गांव निवासी पशुपालक रामाश्रय यादव ने बताया कि मटीही चट्टी के पास एक बुढ़िया माई का स्थान है जिसके पश्चिम में गौ माता को चराने के लिए ले गया था जहां गौ माता घास चर रही थी तभी अचानक तेज आवाज़ में विस्फ़ोट हुआ और धुंवा उठने लगा। बताया मैं गौ माता से कुछ दूर सड़क किनारे खड़ा था। विस्फ़ोट के बाद गौ माता गोल-गोल घूमने लगी जब विस्फोट की आवाज सुनकर पास गया तो गौ माता का जबड़ा व जीभ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था जमीन खून से लाल हो चुका थी। घटना की आपबीती बताते हुए बताया कि इस दृश्य को देख मुझे कुछ समझ नही आया मैंने बच्चों को बुलाया। बच्चों ने घायल गाय को किसी तरह घर दरवाजे पर लाया और पशु चिकित्सक को फोन कर बुलाया गया। बताया चिकित्सक ने उपचार के दौरान दावा दिया, मलहम पट्टी किया लेकिन टाका नही लगाया। बताया इस घटना की सूचना पर पहुंची 112 नम्बर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आप को बतादें कि विस्फोट की ये घटना मटीही पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घटित हुई है। आशंका है कि जहां गाय घास चर रही थी वहां कोई विस्फ़ोटक पदार्थ था जिसे गाय ने अपने जबड़े में दबाया और तेज आवाज में विस्फोट हो गया जिससे गाय का जबड़ा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – नवल जी, बलिया

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.