India's No.#1 Hindi News Channel

क्लब वाली लड़कियों को जाल में फंसाकर कराते थे ड्रग सप्लाई, मिले कई अहम सबूत

 भोपाल ड्रग रैकेट केस में नया खुलासा: यासीन के फोन से मिले अश्लील वीडियो, क्लब की लड़कियों को ड्रग्स में फंसाकर कराते थे गलत काम.भोपाल में ड्रग्स रैकेट में गिरफ्तार यासीन का फोटो

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने ड्रग तस्करी गैंग के कुछ लोगों को पकड़ कर इनपर शिकंजा कसा है. बीते दिन पूर्व सूचना के आधार पर पहले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जब वो दोनों ड्रग की बात कर रहे थे. इन दोनों युवकों सैफुद्दीन और शाहरुख के पास से 15.14 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ था जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई गई. फिर इन दोनों से मिले इनपुट के आधार पर दो और लोगों शाहवार और यासीन को गिरफ्तार कर लिया था.

यासीन का बीजेपी नेताओं के साथ फोटो भी वायरल हुआ था. उसके फोन में कई तरह के आपत्तिजनक वीडियो भी पाए गए थे. अब पुलिस पूछताछ के दौरान यासीन ने कई और चौंकाने वाले खुलासे किए है जैसे की वो कैसे लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था. साथ ही यासीन के कुछ वीडियो और एक पोस्टर भी सामने आया है. आइए विस्तार से जानते है इस पूरी कहानी को.

पुलिस रिमांड में यासीन के खुले कई राज

पुलिस ने यासीन को रिमांड पर ले लिया है. पूछताछ के दौरान यासीन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. यासीन के मोबाइल में 20 से ज्यादा लड़कियों के अश्लील वीडियो और चैटिंग मिली है. साथ ही यह बात भी सामने आई है कि यासीन और उसके साथी जिम और क्लब जाने वाले लड़कियों को टारगेट कर ड्रग्स का लत लगाते थे.

ये लोग वेट लॉस और डिप्रेशन दूर करने के नाम पर पहले लड़कियों को ड्रग की लत लगवा देते थे और फिर उन्हीं की मदद से अपना धंधा बढ़ाते थे. फिलहाल पुलिस वीडियो में दिख रहीं लड़कियों कि शिनाख्त कर रही है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.