India's No.#1 Hindi News Channel

BJP नेता का बेटा माज खान ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

इंदौर में बीजेपी नेता के बेटे माज खान को ड्रग्स डिलीवरी के दौरान पकड़ा गया. जब इसे पकड़ा गया, तो इसने पुलिसकर्मियों को कार से रौंदने की. साथ ही कार से युवती और संदिग्ध पाउडर बरामद हुआ.Indore news: BJP leader's son rams car on crime branch, suspected drugs found in car

मध्य प्रदेश के इंदौर में क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को बीजेपी नेता कमाल खान के बेटे माज खान को पुलिस से पकड़ा गया. आरोपी माज नशे के कारोबार से जुड़ा है. जब इसे पकड़ा गया, तो इसने पुलिसकर्मियों को कार से रौंदने की कोशिश भी की. पुलिसकर्मियों ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई. तुकोगंज पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ड्रग्स डिलीवरी के दौरान BJP नेता का बेटा गिरफ्तार

दरअसल, पूरा मामला बीजेपी नेता कमाल खान से जुड़ा है. वह बीजेपी के पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. कमाल के बेटे माज के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह कार से ड्रग्स की डिलीवरी देने जा रहा है. जिसके बाद अलग-अलग टीमें लगाई गई थीं.

शाम को वह सफेद रंग की कार (एमपी 09 डब्ल्यूबी 0860) से रीगल के आसपास दिखाई दिया. जब पुलिस ने उसकी घेराबंदी की, तो माज धेनू मार्केट में घुस गया. माज ने बचने के लिए पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की. तब पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा.

तलाशी में कार से एक युवती और संदिग्ध पाउडर मिला

तलाशी लेने पर कार से एक युवती और संदिग्ध पाउडर मिला है. क्राइम ब्रांच की टीम ने माज को तुकोगंज थाने के सुपुर्द किया है, जिसके खिलाफ हत्या की कोशिश और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. वहीं, नशे से जुड़े मामले में क्राइम ब्रांच की टीम अलग से कार्रवाई में जुटी है. इसी दौरान माज को पकड़ने के समय का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.