मदरसा बंद करवाने का था प्लान, छात्र की कर दी हत्या
बिहार के किशनगंज जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 12 और 13 साल के दो नाबालिग छात्रों ने पढ़ाई से बचने के लिए एक साथी छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी. यह घटना किशनगंज के मोतिहारा तालुका के मदरसे की है.![बिहार: मदरसा बंद करवाने का था प्लान, छात्र की कर दी हत्या, क्लास में पढ़ने वाले बच्चे ही निकले कातिल; पूरी कहानी बिहार: मदरसा बंद करवाने का था प्लान, छात्र की कर दी हत्या, क्लास में पढ़ने वाले बच्चे ही निकले कातिल; पूरी कहानी]()
बिहार के किशनगंज में 12 और 13 साल के नाबालिग बच्चों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है, जिसने समाज को सोचने पर मजबूर तक दिया है कि आखिर बच्चों का भविष्य किस ओर जा रहा हैं. दरअसल किशनगंज जिले के मोतिहारा तालुका के मदरसे में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र का शव सदर थाना क्षेत्र के मोतिहारा तालुका के नहर के पास बरामद हुआ था. मृत छात्र का नाम जहीरुद्दीन था. घटना की सूचना मिलते हीं परिजन और ग्रामीण मदरसा संचालक पर उग्र हो गए. परिजन का आरोप था कि बच्चा मदरसा में ही रहकर पढ़ता था, तो फिर बाहर कैसे लाश मिला?
ग्रामीण भी मदरसा में ही कुछ होने का अंदेशा जाहिर कर रहे थे. घटना के बाद मदरसा के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही थी. छात्र की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी. शव के पास ही एक गमछा गिरा हुआ था, जिसमे खून के निशान थे. घटना के बाद एसडीपीओ गौतम कुमार मदरसा पहुंच कर मौलवी व छात्रों से बात की.

Comments are closed.