युवाओं को साधने में जुटे CM नीतीश, रोजगार बढ़ाने के लिए किए ये 4 ऐलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वादा किया कि वह अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार प्रदान करेंगे. इसके अलावा बिहार सरकार राज्य में निजी क्षेत्रों को उद्योग लगाने के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान करेगी.![युवाओं को साधने में जुटे CM नीतीश, रोजगार बढ़ाने के लिए किए ये 4 ऐलान युवाओं को साधने में जुटे CM नीतीश, रोजगार बढ़ाने के लिए किए ये 4 ऐलान]()
जैसे-जैसे बिहार चुनाव करीब आ रहे हैं, बिहार की राजनीतिक पार्टियां जनता को अपने पाले में करने के लिए कई स्कीमें चला रही है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के लिए एक और स्कीम लेकर आए हैं, जिसमें उन्होंने वादा किया कि वह अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार प्रदान करेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने बिहार में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को राहत देते हुए आर्थिक मदद करने का वादा किया.
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देना, बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देना है.

Comments are closed.