India's No.#1 Hindi News Channel

दिल दहला देने वाली वारदात, खड़ी कार में मिले 2 मासूमों के शव

पटना के शास्त्रीनगर में एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी. एक कार के अंदर दो मासूम भाई-बहन, दीपक और लक्ष्मी, के शव मिलने से हर कोई स्तब्ध है. परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों के ट्यूशन टीचर को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे दोपहर में ट्यूशन पढ़ने गए थे, लेकिन जब देर शाम तक वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

Patna News बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को हुई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया.  पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में एक खड़ी कार के अंदर दो छोटे भाई-बहनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. बच्चों की उम्र 5 से 10 साल के बीच बताई जा रही है. घटना के समय एक बच्ची की सांसें चल रही थीं, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि कार बच्चों के घर के पास ही खड़ी थी और एक शव पर जलने के निशान पाए गए. इस मामले में पुलिस ने एक स्थानीय महिला ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया है, जबकि फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है.

कार में मिला मासूमों का शव

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.